राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश यादव के पीआरओ बने कृष्ण कुमार जायसवाल

Alok Verma, Jaunpur Bueauro,

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश यादव के पीआरओ बने कृष्ण कुमार जायसवाल

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के खांटी कार्यकर्ताओं में शुमार ई0 कृष्ण कुमार जायसवाल को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव का विशेष भरोसा हासिल हुआ है। मंत्री जी ने उन्हें अपना जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किया है। यह खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और श्री जायसवाल के शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है उन्होंने कहा कि कृष्ण कुमार जायसवाल पार्टी के प्रति समर्पण और निष्ठा की सजीव मिसाल हैं। उनके अनुभव और जनसंपर्क क्षमता से संगठन और भी मजबूत होगा।

खेतासराय कस्बे के मूल निवासी कृष्ण कुमार जायसवाल वर्तमान में नगर के हुसेनाबाद मोहल्ले, कलेक्ट्रेट के पास रहते हैं। बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे श्री जायसवाल ने भाजपा संगठन को मजबूत करने में लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है। पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी और मेहनत हमेशा चर्चा का विषय रही है।

सूत्रों के मुताबिक, कृष्ण कुमार जायसवाल भाजपा जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में भी पहली पंक्ति में मजबूती से खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *