ब्यूरो,
नेपाल विरोध प्रदर्शन के बीच देश की नई सरकार के गठन की योजना के लिए राष्ट्रपति और सेना के साथ अपना एजेंडा तय करने के लिए बैठक
नेपाल में चल रहे GenZ अपने विरोध प्रदर्शन के बीच देश की नई सरकार के गठन, चुनाव और उसके बाद की योजना के लिए राष्ट्रपति और सेना के साथ बातचीत से पहले अपना एजेंडा तय करने के लिए एक बैठक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस ऑनलाइन वर्चुअल मीटिंग में 4000 से ज़्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया। सूचना है कि देश की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को देश की अंतरिम बागडोर सौंपने पर आम सहमति बन रही है। सुशीला कार्की के नाम का प्रस्ताव GenZ थोड़ी देर में आर्मी चीफ को देंगे। सूत्रों के मुताबिक आज हुई GenZ ग्रुप की वर्चुअल बैठक में सुशीला कार्की को 31 फीसदी और काठमांडू के मेयर और रैपर बालेन शाह को 27 फीसदी वोट मिले थे।