आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

थाना खेतासराय पर थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों संग पीस कमेटी मीटिंग आयोजित
श्रीमान क्षेत्राधिकारी शाहगंज, श्री अजीत सिंह चौहान द्वारा थाना खेतासराय पर थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों संग आयोजित की गई पीस कमेटी मीटिंग-
आगामी त्यौहार दुर्गापूजा, दशहरा मेला, रामलीला, भरत मिलाप, बारावफात को सकुशल सम्मपन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज दिनाँक-09.09.2025 को श्रीमान क्षेत्राधिकारी शाहगंज, श्री अजीत सिंह चौहान द्वारा नायब तहसीलदार महोदय शाहगंज व ईओ नगर पंचायत खेतासराय जौनपुर महोदया नगर की उपस्थिति में थाना खेतासराय पर थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों के संग पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गयी, जिसमें आपसी समन्वय के साथ शांति/सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महोदय द्वारा सभी से किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने हेतु अपील की एवं सहयोग का आश्वासन दिया गया।