आज के चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव रात्रि 9-58 से रात्रि 1/58 तक कुम्भ राशि में राहु के साथ

Alok Vajpeyee (Astrologer, ) 

आज के चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव रात्रि 9-58 से रात्रि 1/58 तक कुम्भ राशि में राहु के साथ

मेष राशि-: लाभ स्थान पर ग्रहण पर रहा है पूर्व भाद्रपद नक्षत्र पर जिनका जन्म इस नक्षत्र में हुआ है उनके मन को प्रभावित करेगा , social circle को प्रभावित करेगा, उपलब्धियां प्रभावित होंगी, confusion रहेगा, आने वाले धन में रुकावट, गाड़ी की बुकिंग कराई है तो भी संशय रहेगा. Sign सोच समझ कर करियेगा
अंततः लाभ होगा

वृष राशि-: लांछनों से बचें, अति उत्साह से बचें, उत्तेजना से बचें, किसी के बारे में टिप्पणी से बचें, सफाई रखें

मिथुन राशि-: धन का नुकसान, जालसाजी से बचें, लालच से बचें, वाणी का ध्यान रखें, पिता से मतभेद, धार्मिक यात्रा में परेशानी, guidance से प्रभावित न हों, उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा के दस्तावेज जांच लें, दलालों से बचें

कर्क राशि-: स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मन और बुद्धि पर काबू रखें, emotional disturbance, दवा के दुष्परिणाम, नींद में बाधा, साझेदारी में सावधानी, धोखाधड़ी से सावधान, वसीयत या बीमा में धोखाधड़ी से सावधान

सिंह राशि-: वैवाहिक संबंध प्रभावित होंगे, पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, investment न करें, व्यापारिक साझेदारी में दिक्कत, विदेश यात्रा में कठिनाई.

कन्या राशि-: अपनी दवाई जो आप regular लेते हैं उसका ध्यान रखें, विदेश संबंधित मामलों में अड़चन, नौकरी में बदलाव या परेशानी, ननिहाल से परेशानी, हाथ पैर और कंधे से संबंधित परेशानियों का ध्यान रखें, बड़े भाई या बहन को व्यर्थ में सलाह न दें और मनमुटाव से बचें

तुला राशि-: अपने कार्य स्थान की परेशानी का असर अपने प्रियजनों पर न पड़ने दें, पेट संबंधित परेशानियों का ध्यान रखें,भावनात्मक संबंधों में मनमुटाव से बचें, पानी से संबंधित रोगों का ध्यान रखें, गलत दवाई न लें, पढ़ाई लिखाई के मामलों में विचलित न हों, प्रेम संबंधों में विचलित न हों, पुरानी बातों को याद करके परेशान न हों, माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें

वृश्चिक राशि-: मकान के कार्य में बाधा, घर में सीलन, फेफड़ों (lungs) की परेशानी, यात्रा में परेशानी, माता पिता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें, मन परेशान रहेगा, नींद में अड़चन, गाड़ी की fitness पर ध्यान दें, जीजा या साले को लेकर कुछ परेशानियां

धनु राशि-: स्वास्थ्य की परेशानी, कंधे या कमर में दर्द की संभावना, छोटे भाई बहन को लेकर चिंतित, जरूरी कामों को कुछ समय के लिए टाल देना अच्छा रहेगा, नई पार्टनरशिप न करें

मकर राशि-: उधार न दें, आँख, नाक, कान की समस्या, पैसे उधार न दें, व्यर्थ बहस से बचें, अटकी हुई payment के लिये धैर्य रखें, भाई बहन को समस्या हो सकती है

कुंभ राशि-: स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अत्याधिक stress न लें, नींद पूरी करें, नियमों का पालन करें, मानसिक ध्यान करें, पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वाद विवाद से बचें, पार्टनरशिप न करें

मीन राशि-: खर्च बढ़ेगा, इन्वेस्टमेंट बेकार जा सकती है अतः बचें, यात्रा में तकलीफ, व्यर्थ में यात्रा न करें, तीर्थ यात्रा भी न करें, गाड़ी ढंग से चलाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *