ब्यूरो,
वाराणसी में नगर निगम ने ट्रैफिक और साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए उठाया हाईटेक कदम
वाराणसी में नगर निगम ने ट्रैफिक और साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए हाईटेक कदम उठाया है. अब AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लैस कार सड़कों पर घूमकर अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टर पकड़ रही है. तुरंत साक्ष्य दर्ज होते ही संबंधित लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है. यह पहल शहर को साफ-सुथरा और ट्रैफिक बाधा मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है.