प्रयागराज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और बीजेपी नेता रणधीर यादव की किडनैपिंग और हत्या की दिल दहला देने वाली कहानी…

ब्यूरो,

प्रयागराज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और बीजेपी नेता रणधीर यादव की किडनैपिंग और हत्या की दिल दहला देने वाली कहानी…

 

प्रयागराज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और बीजेपी नेता रणधीर यादव की किडनैपिंग और हत्या की कहानी दिल दहला देने वाली है। रणधीर के पहले साथी रहे डॉ. उदय यादव को शक था कि उसकी बीवी अंजली से रणधीर का अफेयर है। इसलिए 2 महीने पहले नैनीताल घूमने का प्लान बनाया।

वहां होटल में तीनों के लिए 1 ही रूम बुक करवाया था। हत्या में शामिल राम सिंह के मुताबिक, वहीं पर उदय ने अपनी पत्नी के साथ रणधीर को संबंध बनाते देख लिया था। इसके बाद डॉ. उदय ने तय कर लिया था कि रणधीर को मार देंगे।

मगर उससे पहले 11 जुलाई, 2025 को उसकी बीवी की घर में लाश मिली। आशंका है कि डॉ. उदय ने पहला कत्ल अपनी बीवी का किया था। मगर, उस वक्त पुलिस के इन्वॉल्व होने से पहले बॉडी का दाह संस्कार करके मामला रफा-दफा कर दिया। अब पुलिस अंजली की मौत को मर्डर केस मानते हुए नए सिरे से जांच शुरू करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *