ब्यूरो,
जानकीपुरम के ट्रॉमा सेंटर का हाल बेहाल, जानकीपुरम विस्तार में डायरिया की दहशत। 14 और मरीज मिले
Lucknow…
यह हाल राजधानी का है !!
जानकीपुरम के डायरिया मरीजों को इलाके के जिस ट्रॉमा सेंटर में भेजा जा रहा है, वह खुद बीमार है। आरोप है कि डायरिया के गंभीर मरीजों का इलाज यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ और सर्जन करते रहे। यहां फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ तक नहीं हैं। जानकीपुरम के लोगों ने पानी की उस जांच रिपोर्ट पर सवाल भी खड़े किए जिसमें पानी को शुद्ध और पीने योग्य बताया गया है। जानकीपुरम विस्तार में डायरिया की दहशत। 14 और मरीज मिले।