ब्यूरो,
कांग्रेस के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद संबित पात्रा की प्रेस कॉफ्रेंस
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी पर कहा, “बिहार में एक यात्रा चल रही है और उस यात्रा में जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग हो रहा है, बड़े दुख के साथ उस विषय पर ये प्रेस कॉफ्रेंस हम कर रहे हैं। लोकतंत्र में एक मर्यादा होती है, सुषमा जी ने एक बार सदन में कहा था कि हम शत्रु नहीं हैं, विचारधारा के आधार पर विरोधी हैं…आज भाषा की मर्यादा तार-तार हो रही है। आज जब प्रधानमंत्री और उनकी स्वर्गवासी मां के लिए जिस कटुतापूर्ण, अश्लीलता पूर्ण भाषा का प्रयोग किया गया है, उसके लिए आज उस पार्टी को शर्मसार होना चाहिए, जो पार्टी कभी अपने आप को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ती है। जो पार्टी अपने आप को स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ती थी, वो गांधी जी की पार्टी थी। लेकिन आज जो पार्टी अपने आप को तथाकथित रूप से स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ती है, वो आज गाली वाली पार्टी बन गई है। ये महात्मा गांधी जी की पार्टी नहीं, बल्कि तथाकथित नकली गांधी परिवार की पार्टी है। जिनमें कूट-कूट के अहंकार भरा हुआ है। इनको लगता है कि भारतवर्ष इन्हीं का है। इनको अगर भारत में गद्दी नहीं मिलती, तो ये लोकतांत्रिक रूप से चुने गए व्यक्ति को मां की गाली भी दे देते हैं…बिहार की जनता इस प्रकार की भाषा को देख रही है, परख रही है और इसका जवाब भी देगी। इस भाषा का कोई जनक है, तो वो है राहुल गांधी। दरभंगा की रैली के मंच से जिस प्रकार प्रधानमंत्री जी की मां और प्रधानमंत्री जी के लिए कहा गया, उससे ठीक पूर्व लगभग 5-7 दिन से राहुल गांधी प्रधानमंत्री जी को तू कहकर संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी 140 करोड़ जनता के प्रधानमंत्री है…भारतवर्ष अमर्यादित भाषा को पसंद नहीं करता है…’