आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो
,
जौनपुर कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक संपन्न
जौनपुर ।कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया गया कि सन 1997 से अब तक सीड़ा में जो भी खाली भूखंड है और उनमें कोई गतिविधि नहीं की जा रही है ऐसे लोगों को आज अंतिम रूप से नोटिस जारी किया जाए और फिर भी कार्य शुरू नहीं करते है तो नए व्यवसायियों को भूखंड आवंटित करने की कार्यवाही शुरू की जाए। निवेशक दिग्विजय पटेल द्वारा नैपियर घास की अधिक उत्पादन के लिए और सफल उद्यमी बनने पर जिलाधिकारी द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर बधाई दी गई।
अवैध ईट भट्टो के संचालन के संबंध में अब तक कृत कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया गया कि कार्यशाला आयोजित करते हुए ऐसे ईट भट्टो को चिन्हित करते हुए प्रवर्तन की कार्यवाही की जाए। औद्योगिक स्थान सिद्दीकपुर में विद्युतीकरण, सीड़ा विस्तार, निवेश सारथी पोर्टल आदि की समीक्षा की गई। सीड़ा में बाउंड्रीवाल बनाए जाने के प्रगति के संबंध में जानकारी ली गयी। उपायुक्त उद्योग एवं सहायक श्रमायुक्त को 15 फैक्टरियों का फैक्टी एक्ट 1948 के तहत पंजीयन कराया जाने पर प्रशंसा व्यक्त की गई।