आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो
,
UP अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया के तहत मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित
UP अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया के तहत UP में 2425 मुख्य सेविकाओं, 12 फार्मासिस्टों और जौनपुर की चयनित 59 अभ्यर्थियों को मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारानियुक्ति पत्र वितरित
जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश में 2425 मुख्य सेविकाओं और 12 फार्मासिस्टों को मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार जौनपुर में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़कर मा० मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन हुआ। साथ ही
जनपद जौनपुर की चयनित 59 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
चयनित समस्त अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
नवचयनितों से बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान देने का आग्रह करता हूँ।
इस मौके पर विधान परिषद सदस्य श्री बृजेश सिंह प्रिन्सु, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाड़िया, श्री मृगेंद्र सिंह शिवबाबा, जिला विकास अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी देवी, डीसी मनरेगा श्री सुशील त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम श्री जितेंद्र प्रताप सिंह, डिप्टी पीडी आत्मा डॉ. रमेशचंद्र यादव समेत अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।