ब्यूरो,
राजस्थान में मछली मारना अब अपराध हुआ
जयपुर। राजस्थान कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में मछली पालन और व्यावसायिक उत्पादन को छोड़कर मछली मारने को अपराध घोषित कर दिया है। अब कोई भी व्यक्ति जलाशयों, तालाबों और प्राकृतिक जल स्रोतों में अवैध रूप से मछली पकड़ते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। सरकार का कहना है कि यह कदम राज्य की घटती जैव विविधता को बचाने और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए उठाया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अनियंत्रित मछली शिकार न केवल मछलियों की प्रजातियों को खत्म कर रहा था बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र को भी असंतुलित कर रहा था। कैबिनेट का यह सख्त कदम पारंपरिक तरीकों से मछली पकड़ने वालों और अवैध कारोबारियों दोनों पर सीधा प्रहार माना जा रहा है। सरकार ने साफ किया है कि केवल मान्यता प्राप्त मछली पालन और व्यावसायिक उत्पादन ही जारी रहेंगे, जबकि अवैध शिकार अब जेल की राह दिखाएगा।