ब्यूरो,

सवारियों से भरे ई रिक्शा और फॉर्च्यूनर कार में टक्कर, महिला और दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत
यूपी के पीलीभीत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सवारियों से भरे ई रिक्शा और फॉर्च्यूनर कार में आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में महिला और दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा कर इलाज कराया।
बाद अमरिया की तरफ से आ रही फॉर्च्यूनर कार और पीलीभीत की तरफ से जा रहे ई रिक्शा की जहानाबाद क्षेत्र के बिसेन में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ई रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ई रिक्शा ड्राइवर 30 वर्षीय चालक विजय और चालीस वर्षीय राजदा के आलावा सात साल के मासूम हमजा और एक अज्ञात बच्चे की मौत हो गई।
अन्य घायलों को पुलिस सीएचसी लेकर आई और उपचार कराया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मुस्कान, फरीदा पत्नी फरजान समेत अन्य को इलाज के लिए सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इस्पेक्टर के मुताबिक घायल कों उपचार दिलाया जा रहा है। कार को भी कब्जे में लिया गया है।