आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,


यूपी पुलिस केवल सुरक्षा तक ही सीमित नहीं, बल्कि जीवनरक्षक भी है.
SP शाहजहाँपुर ने पलभर में 3 यूनिट ब्लड की करवाई व्यवस्था – मरीज की जिंदगी बचाने में निभाई बड़ी भूमिका
शाहजहाँपुर पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। बीमार पिता के लिए बेटी स्वाति को जब कही से मदद न मिली तो उसने एसपी से मदद की गुहार लगाई और देखिए पलभर में इंसानियत जीत गई। एसपी शाहजहाँपुर ने तुरंत 3 यूनिट ब्लड की व्यवस्था करवाई और मरीज की जिंदगी बचाने में बड़ी भूमिका निभाई। यह उदाहरण बताता है कि यूपी पुलिस केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि जीवनरक्षक भी है।