ब्यूरो,
मेरठ में टोल पर सेना के जवान की पिटाई के मामले को लेकर भारी विरोध !
पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम और जितेंद्र सातवाई भी विरोध प्रदर्शन में शामिल.
मेरठ में टोल पर सेना के जवान की पिटाई के 16 घंटे बाद ठाकुर समाज के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. गोटका और आसपास के गांव के 500 से ज्यादा लोग भूनी टोल पर सोमवार दोपहर 1 बजे पहुंचे और टोल ऑफिस में तोड़फोड़ शुरू कर दी. जमकर पत्थर बरसाए. इसके बाद टोल पर ही धरने पर बैठ गए.
एसपी देहात, एडीएम, एसडीएम समेत 8 थानों की पुलिस मौके पर है. पुलिस ने सेना के जवान और उनके भाई से मारपीट करने वाले 6 टोल कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. बाकी आरोपी टोलकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. वहीं, पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम और जितेंद्र सातवाई भी मौके पर पहुंच गए हैं.
संगीत सोम ने कहा – अफसर कुर्सी पर बैठेंगे और पीड़ित जमीन पर बैठेंगे ? अफसरों को जमीन पर बुलाओ. पब्लिक यहां दो घंटे से बैठी है, अफसर यहां नहीं हैं. इन्हें समझाओ बुद्धि ठीक रखें. ऐसा न हो कि मुझे DM को बुलवाना पड़े. टोल पर सर्वसमाज ने पंचायत भी बुलाई गई है.
मालूम हो कि रविवार रात सेना के जवान कपिल (26) को टोलकर्मियों ने खंभे से बांधकर पीटा था. वह श्रीनगर में राजपूत बटालियन में तैनात हैं. कांवड़ यात्रा के दौरान छुट्टी पर आए थे. रविवार को श्रीनगर वापस जा रहे थे. इसी दौरान मारपीट की घटना हुई…