सपा विधायक पूजा पाल ने विधानसभा में की योगी सरकार की तारीफ, कहा योगी जी ने मुझे इंसाफ दिलाया

ब्यूरो,

सपा विधायक पूजा पाल ने विधानसभा में की योगी सरकार की तारीफ, कहा योगी जी ने मुझे इंसाफ दिलाया

Lucknow…

सपा विधायक पूजा पाल ने विधानसभा में योगी सरकार की तारीफ की, यूपी में बेहतर कानून व्यवस्था है, माफिया अतीक को मिट्टी में मिलाया, योगी जी ने मुझे इंसाफ दिलाया.

पूजा पाल ने कहा, “मैंने अपना पति खोया है, सब जानते हैं कि मेरे पति की हत्या कैसे हुई और किसने की. मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद करती हूँ जिन्होंने मुझे न्याय दिलाया और मेरी बात तब सुनी जब किसी ने नहीं सुनी. मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया और अपराधियों को दंड दिया. मुख्यमंत्री ने ज़ीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लाकर अतीक अहमद जैसे अपराधियों मिट्टी मिलाया है. आज पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर विश्वास से देखता है…

उन्होंने कहा कि ‘मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया’. मैं उनके इस ज़ीरो टॉलरेंस का समर्थन करती हूं. मैंने तब आवाज़ उठाई जब मैंने देखा कि कोई भी अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ना नहीं चाहता. जब मैं इस लड़ाई से थकने लगी, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया.”…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *