विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर 24 घंटे नॉन स्टाप चर्चा के चलते सपा ने बदली अपनी रणनीति 

ब्यूरो,

विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर 24 घंटे नॉन स्टाप चर्चा के चलते सपा ने बदली अपनी रणनीति 

यूपी विधानसभा में आज से शुरू हुई ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर 24 घंटे नॉन स्टाप चर्चा कल यानी 14 अगस्त तक चलेगी। इस बीच समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति बदल दी है। पार्टी ने तय किया है कि वो सदन का बॉयकॉट करने की बजाए सदन में उपस्थित रहकर इसका विरोध करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। यह सरकार सड़कें भी ठीक नहीं कर पाई, सिंचाई की व्यवस्था, बाढ़ की व्यवस्था ठीक नहीं कर पाई। यह कुछ काम नहीं करते। केवल झूठ बोलते हैं। ये बेरोजगारी भी खत्म नहीं कर पाए। समाजवादी पार्टी पूछना चाहती है कि 2027 तक इन्होंने कौन सा काम किया। ये जो 2047 का विजन लाए हैं हम पूरी तरह से उसका विरोध कर रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि महत्वपूर्ण विषय यह है कि भविष्य के लिए सोचकर दीर्घकालीन योजनाएं बनाई जानी चाहिए। कभी-कभी शॉर्ट टर्म योजनाएं बनाई जाती हैं जिसका तत्कालिक लाभ तो होता है लेकिन उसका दीर्घकालीन लाभ नहीं मिलता। प्रधानमंत्री ने हमारे देश के आजादी के 100 वर्षों के पश्चात 2047 में भारत कैसा होगा, उसका एक विज़न दिया है और उसके ऊपर काम करना शूरू किया। हर राज्य ने भी 2047 तक अपना विजन बनाया है। इस विज़न को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री और सरकार ने यह निर्णय लिया है कि विधानसभा में 24 घंटे अनवरत चर्चा करवाई जाएगी। विधानसभा के सदस्यों के द्वारा अपना विज़न रखा जाएगा और सुझाव दिए जाएंगे। सरकार ने ये निर्णय लिया है कि जनता के बीच जाकर उनका सुझाव लिया जाए और उसके बाद 2047 का फाइनल विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *