ब्यूरो,

लखनऊ में तिरंगा यात्रा की शुरुआत.
सीएम योगी हुए शामिल .
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने भी तिरंगा यात्रा में लिया हिस्सा.
स्कूली छात्रों के साथ ली सेल्फी.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह लखनऊ में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने भी तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह लखनऊ में तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। उनके साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने भी तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और स्कूली छात्रों के साथ सेल्फी ली। बाद में सीएम ने’हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत अपने आवास पर भी तिरंगे के साथ सेल्फी ली। तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेने के बाद कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा मात्र यात्रा नहीं है, यह हमारे क्रांतिकारियों के प्रति, वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता भी है। आज हम उत्तर प्रदेश में हर घर तिरंगा के कार्यक्रम के साथ जुड़ रहे हैं। हर भारतीय के घर में भारत के आन-बान-शान का प्रतीक यह तिरंगा लहराया जाना चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर में सेना के शौर्य और पराक्रम को, भारत के सामर्थ्य और शक्ति को दुनिया ने देखा है।