आलोक वर्मा जौनपुर ब्यूरो,
दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दो वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जौनपुर। थाना जलालपुर पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र राजेपुर बाजार में मौजूद थी कि दो व्यक्ति हरिपुर के तरफ से भगरी की तरफ अपने सफेद रंग की अपाचे बाईक से आ रहे थे, जिन्हे इशारा करके रुकने के लिए कहा गया तो दोनो व्यक्ति भागने लगे। जिन्हे सई नदी पुलिया से कुछ आगे उदपुर की तरफ हिकमत अमली से पकड़ लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम पता साहिल कुमार उर्फ बाला पुत्र शंकर खरवार निवासी भगरी थाना जलालपुर जनपद जौनपुर बताया जामा तलाशी से 1500/- रुपया बरामद हुआ तथा दूसरे व्यक्ति ने अमित यादव उर्फ गोलू पुत्र पीयूष कुमार यादव निवासी भगरी थाना जलालपुर जनपद जौनपुर बताया जिसके पास से 2000/- रुपया तथा एक मोटर साइकिल अपाचे UP62 CW 5068 बरामद हुआ। उपरोक्त अभियुक्त थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 239/2025 धारा 304(2) बीएनएस से सम्बन्धित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.साहिल कुमार उर्फ बाला पुत्र शंकर खरवार निवासी भगरी थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
2.अमित यादव उर्फ गोलू पुत्र पीयूष कुमार यादव निवासी भगरी थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-239/2025 धारा-304(2) बीएनएस थाना जलालपुर जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
उ0नि0 रोहित राज यादव थाना जलालपुर जौनपुर।
उ0नि0 श्री अमरनाथ यादव थाना जलालपुर जौनपुर।
उ0नि0 बलवन्ता थाना जलालपुर जौनपुर।
हे0का0 खुर्शीद आलम थाना जलालपुर जौनपुर।
हे0का0 अरविन्द यादव थाना जलालपुर जौनपुर।
हे0का0 माधव सिंह थाना जलालपुर जौनपुर।
हे0का0 अखिलेश सिंह थाना जलालपुर जौनपुर।
का0 आशीष साहू थाना जलालपुर जौनपुर।
हे0का0 हरिशंकर कुमार थाना जलालपुर जौनपुर।