मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली को दी करोड़ों की सौगात

ब्यूरो,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली को दी करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली के विकास को रफ्तार देने वाली 2263.83 करोड़ रुपये की 545 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने बरेली कॉलेज के मैदान पर एक जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम ने लाभार्थियों को चेक और नियुक्ति पत्र भी बांटे। बरेली में बुधवार को मेगा रोजगार मेले का भी आयोजन किया गया है। मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 60 कंपनियों द्वारा करीब 6275 पदों पर भर्तियां किए जाने की संभावना है। रोजगार मेले में युवाओं और कंपनियों के प्रतिनिधियों को बारिश से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मेले का आयोजन स्विच कॉटेज में किया गया है। इस मौके पर 250 युवाओं को टेबलेट भी दिए गए। इसके साथ ही सीएम ने आंगनबाड़ी भर्ती और पुलिस भर्ती में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *