बिहार में एक कुत्ते ने आवास प्रमाण पत्र के लिये किया आवेदन –  कुत्ते का बनाआवास प्रमाण पत्र – SIR में मान्य किया गया

ब्यूरो,

बिहार में एक कुत्ते ने आवास प्रमाण पत्र के लिये किया आवेदन –  कुत्ते का बनाआवास प्रमाण पत्र – SIR में मान्य किया गया

 

 

हमारे देश में सारी दिक्क़त परेशानी तो आम इंनसानों के लिये होती है.यहाँ जानवरों तक का काम आसानी से हो जाता है. न यकीन हो तो अपनी आँखों से देख लीजिए! बिहार में एक कुत्ते ने आवास प्रमाण पत्र के लिये आवेदन किया.24 जुलाई को उस कुत्ते का आवास प्रमाण पत्र बन के मिला भी गया । कुत्ते को कहीं जाना भी नहीं पड़ा.यह वही प्रमाणपत्र है जिसे बिहार में मतदाता पुनरीक्षण अभियान SIR में मान्य किया गया है, जबकि आधार और राशन कार्ड को फ़र्ज़ी बताया जा रहा है। आप ख़ुद फ़ोटो और नाम जाँच लीजिए: जिस कुत्ते का प्रमाण पत्र बना है उसका विवरण इस प्रकार है.

प्रमाण पत्र की संख्या BRCCO/2025/15933581
नाम -‘डॉग बाबू’,
पिता का नाम ‘कुत्ता बाबू’,
माता का नाम ‘कुतिया बाबू’
पता – मोहल्ला काउलीचक, वार्ड नंबर 15, नगर परिषद मसौढ़ी.
इस ख़बर के सोशल मीडिया पर रायते की तरह फैलने के बाद सरकार ने इस मामले में की जांच करा कर कार्यवाही करने की बात कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *