शहर में चल रहे हैं अवैध कॉन्वेंट स्कूल, जिलाधिकारी से जांच कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग, मानक के अनुसार नहीं है स्कूल

ब्यूरो,

शहर में चल रहे हैं अवैध कॉन्वेंट स्कूल, जिलाधिकारी से जांच कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग, मानक के अनुसार नहीं है स्कूल

जौनपुर। जिले में कई कान्वेंट स्कूल मानक के अनुसार नहीं हैं कोई आवासीय कालोनी से संचालित हो रहा है तो कोई अध्यापकों की अहर्ता पूरी नहीं करता है। कान्वेंट स्कूल के नाम पर अभिभावकों से मनमानी फीस वसूली जा रही है और शिक्षा का स्तर बेहद खराब है क्योंकि अध्यापकों की भर्ती मानक के अनुसार नहीं की जाती है। इन अध्यापकों का भी शोषण प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है और इसमें महिला अध्यापकों की संख्या ज्यादा है। बेरोज़गारी का फायदा उठाकर प्रबंधक नियमानुसार तनख्वाह नहीं देते हैं। श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेश श्रीवास्तव ने उक्त मामले को लेकर अवध केसरी से ये बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जिलाधिकारी जौनपुर से इस मामले को देखने की मांग की।
उन्होंने कहा कि शहर में कालोनियों में स्कूलों का संचालन किया जा रहा है जिसके कारण कालोनी वासियों को और अभिभावकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से कालोनी में स्थित स्कूलों को तुरंत अन्यत्र स्थापित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *