ब्यूरो,
मुंबई: अनिल अंबानी की कंपनियों पर ED का शिकंजा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी समूह की कंपनियों पर मुंबई में छापेमारी की है।
यह कार्रवाई नेशनल हाउसिंग बैंक, सेबी, NFRA, बैंक ऑफ बड़ौदा और सीबीआई की दो FIR के आधार पर की गई।
छापेमारी के दौरान अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के कई वरिष्ठ अधिकारियों के ठिकानों की भी तलाशी ली गई।