आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,
श्रावण मास के दौरान दुकान खोलकर खुले में मुर्गा के मांस की बिक्री करने वाला गिरफ्तार
मड़ियाहूँ पुलिस टीम द्वारा श्रावण मास के दौरान खुले में दुकान खोलकर मुर्गा के मांस की बिक्री करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
जौनपुर । मडियाहूं, सोशल मीडिया प्लेटफाँर्म ट्वीटर पर एक शिकायत प्राप्त हुई जिसमें शकील पुत्र अजीमुल्ला निवासी भंडारिया टोला पाही कस्बा व थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर, जो दिनांक-23.07.2025 को खुले में दुकान खोलकर मुर्गा के मांस की बिक्री कर रहा था, शिकायत का संज्ञान लेकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को थाना मड़ियाहूँ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
