पाक्सो एक्ट में वांछित 1 अभियुक्त गिरफ्तार,

पाक्सो एक्ट में वांछित 1 अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
जौनपुर। थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा पाक्सो एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के निर्देशन व निकट पर्वेक्षण में व थानाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र भाई पटेल के देख रेख में व0उ0नि0 भगवान यादव मय हमराही उ0नि0 रामाशीष यादव द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत धारा–74/78(1)/333/351(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त तुफानी पटेल उर्फ शैलेन्द्र पटेल पुत्र फुलचन्द्र पटेल निवासी ग्राम रामपुर निस्फी थाना सुरेरी जनपद जौनपुर को आज दिनांक 10.07.2025 को देहुआ गेट थाना सुरेरी जनपद जौनपुर से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.अभियुक्त तुफानी पटेल उर्फ शैलेन्द्र पटेल पुत्र फुलचन्द्र पटेल निवासी ग्राम रामपुर निस्फी थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त –
1.मु0अ0सं0-90/25 धारा–74/78(1)/333/351(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
2.व0उ0नि0 भगवान यादव थाना सुरेरी जौनपुर
3.उ0नि0 रामाशीष यादव थाना सुरेरी जौनपुर