आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

जौनपुर – रायबरेली इन्टरसीटी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले वांछित 10 अभियुक्त गिरफ्तार
बरसठी पुलिस द्वारा कटवार हाल्ट के पास चेन पुलिंग कर खड़ी ट्रेन पर पथराव करने वाले वांछित 10 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
जौनपुर । पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक-11.07.2025 को थाना बरसठी पुलिस द्वारा कटवार हाल्ट के पास चेन पुलिंग कर खड़ी ट्रेन पर पथराव करने वाले वांछित 10 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक-09.07.2025 को जौनपुर से रायबरेली इन्टरसीटी एक्सप्रेस जो जौनपुर से रायबरेली जा रही थी कि कटवार हाल्ट के पहले चेन पुलिंग कर खड़ी ट्रेन मे गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा माह मई मे राजाबाजार बनकट मे बारात मे हुए विवाद की रंजीश को लेकर विवाद करने वाले लड़के जिनको पहचान ट्रेन मे कर लेने पर टेलीफोन से सूचना देकर अभियुक्त रोहित यादव व सौरभ यादव द्वारा अपने मित्रो को बुलाकर मार पीट करने के लिये ट्रेन मे चढ़कर उन लोगो को खोजने व ट्रेन को अनावश्यक रोकने पर यात्रियों द्वारा विरोध किया जाने लगा था जिस पर उपद्रियों द्वारा जान से मारने की नियत से उक्त ट्रेन पर पथराव किया गया, जिसके कारण यात्रियों मे अफरा तफरी का माहौल व यात्रियों के जान माल संकटापन स्थिति उत्पन्न हो गयी तथा ट्रेन के शीशे आदि क्षतिग्रस्त हुए थे ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण एवं दिशा – निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बरसठी श्री राजेश यादव व निरीक्षक अपराध श्री प्रमोद यादव के नेतृत्व मे टीम गठित कर वायरल विडियो की मदद से अभियुक्तो को चिन्हित कर अलग अलग जगह से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 126/2025 धारा- 191(2),125,115(2),109(1),352,351(3) बी0एन0एस0 व 2/3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधि0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना बरसठी जनपद जौनपुर
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.रोहित यादव पुत्र कृष्ण कुमार यादव निवासी आदमपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
2.शशिकान्त यादव पुत्र सुनीलदत्त यादव निवासी डिहवा थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
3.अखिलेश यादव पुत्र खरपत्तू यादव निवासी ग्राम डिहवा थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
4.आशु यादव पुत्र पन्नालाल यादव निवासी नई दिल्ली बडान कटवार थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
5.सागर बिन्द पुत्र तेजबहादुर बिन्द निवासी ग्राम कटवार थाना बरसठी जनपद जौनपुर
6.शुभम मौर्या पुत्र सन्तलाल मौर्या निवासी ग्राम कटवार थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
7.कृष्णा यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी ग्राम धरिकापुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
8.संकेत पाल पुत्र ओमप्रकाश पाल निवासी ग्राम गोपालपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
9.प्रिन्स बिन्द पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम धरिकापुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
10.पवन यादव पुत्र विजयनाथ यादव निवासी ग्राम कटवार थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश यादव थाना बरसठी जौनपुर।
2.निरीक्षक अपराध श्री प्रमोद यादव थाना बरसठी जौनपुर।
3.उ0नि0 श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह थाना बरसठी जौनपुर।
4.उ0नि0 श्री अम्ब्रीश कुमार सिंह थाना बरसठी जौनपुर
5.हे0का0 पवित्र भूषण तिवारी, हे0का0 अखिलेश यादव, हे0का0 सुरेन्द्र सिंह, का0 शेर बहादुर यादव, का0 राजबहादुर ,का0 प्रिन्स मौर्या थाना बरसठी जनपद जौनपुर