ब्यूरो,


‘पौधरोपण महाभियान-2025’ का CM योगी ने अयोध्या से किया शुभारंभ
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बाराबंकी से की शुरुआत
अयोध्या में सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम लगा ली सेल्फी, बाराबंकी में राज्यपाल ने की महाअभियान की शुरुआत
यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ थीम पर बुधवार को एक दिन में 37 करोड़ पौधरोपण कर कीर्तिमान रचा जा रहा है। सीएम योगी ने अयोध्या से ‘पौधरोपण महाभियान-2025’ का शुभारंभ किया। वहीं, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बाराबंकी से इसकी शुरुआत की।
यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ थीम पर बुधवार को एक दिन में 37 करोड़ पौधरोपण कर कीर्तिमान रचा जा रहा है। एक पौधा मां के नाम महा अभियान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या में किया। पूरा बाजार ब्लॉक के रामपुर हलवारा में विकसित किए गए त्रिवेणी वाटिका में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। योगी ने इस दौरान सेल्फी भी ली।

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बाराबंकी से इसकी शुरुआत की। अभियान के तहत सभी मंत्री जनपदों में रहकर पौधरोपण कर रहे हैं। इसके लिए नर्सरियों आदि में 52.43 करोड़ पौधे तैयार हैं।
मुख्यमंत्री ने पौधरोपण के बाद कार्बन क्रेडिट के तहत सात किसानों को चेक भी दिए। इनके आलावा राज्यपाल आनंदी बेन ने बाराबंकी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ और ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में पौधरोपण किया। पूरे अभियान में 26 विभागों और 25 करोड़ नागरिकों की सहभागिता है। सभी 18 मंडलों में से सर्वाधिक पौधे लखनऊ मंडल में लगाए जा रहे हैं। सभी विभागों के लिए लक्ष्य तय किया गया है। वन विभाग सड़क किनारे 1.14 करोड़, एक्सप्रेसवे किनारे 2.50 लाख पौधे लगाएगा। अटल वन, एकता वन, एकलव्य वन, ऑक्सी वन, शौर्य वन, त्रिवेणी वन, गोपाल आदि वन की स्थापना भी आज की गई। सहजन भंडारा के तहत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवासीय योजना, जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम के लाभार्थियों द्वारा स%E