ब्यूरो,
यात्रियों की सुविधा हेतु चार्टिंग समय में परिवर्तन – अब अनिश्चितता से राहत
लखनऊ मंडल. यात्रियों की सुविधा एवं सीट आवंटन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड द्वारा आरक्षण चार्ट तैयार करने के समय में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है।
पूर्व में ट्रेन प्रस्थान से चार घंटे पूर्व चार्ट तैयार किया जाता था, जिससे यात्रियों को अंतिम समय तक सीटों की स्थिति की अनिश्चितता बनी रहती थी। यात्रियों की इसी परेशानी को दूर करते हुए अब रेलवे द्वारा प्रस्थान से 8 घंटे पूर्व चार्ट तैयार किया जा रहा है।
नई चार्टिंग प्रणाली के अंतर्गत:
🔹 14:00 बजे से पहले प्रस्थान करने वाली ट्रेनों (सुबह 05:00 बजे से 14:00 बजे तक)के लिए चार्ट एक दिन पूर्व रात्रि 21:00 बजे (रात्रि 9 बजे) तैयार किया जाएगा।
उदाहरणस्वरूप:
• 13006 अमृतसर – हावड़ा मेल
• 11124 बरौनी – ग्वालियर मेल
• 13151 कोलकाता – जम्मू तवी एक्सप्रेस
• 15108 लखनऊ – बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस
• 19615 उदयपुर सिटी – कामाख्या कविगुरु एक्सप्रेस
• 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस
इन ट्रेनों के लिए चार्ट अब एक दिन पहले रात 9 बजे तैयार किया जा रहा है।
🔹14:00 बजे के बाद प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए चार्ट ट्रेन के रवाना होने से 8 घंटे पूर्व तैयार किया जाएगा।
उदाहरणस्वरूप:
• 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस
• 12229 लखनऊ मेल
• 12429 लखनऊ – नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस
• 12231 लखनऊ – चण्डीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस
इन ट्रेनों के लिए चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से 8 घंटे पूर्व तैयार किया जा रहा है।
एच.ओ.आर. कोटे हेतु आवेदन:
चार्टिंग समय में हुए इस परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए HOR कोटे के लिए आवेदन अब ट्रेन के प्रस्थान से एक दिन पूर्व प्रातः 11:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करें ताकि समय से उनका निस्तारण किया जा सके। भारतीय रेलवे यात्रियों को बेहतर सेवा देने और प्रक्रिया को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने हेतु सतत प्रयासरत है। यह नई चार्टिंग व्यवस्था उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आरक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं यात्रियों को सुविधा दोनों सुनिश्चित होंगी।