आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

दहेज हत्या मे वांछित 3अभियुक्त गिरफ्तार
थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्ता/अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक-05.07.2025 को श्री वली मोहम्मद पुत्र इशमाइल निवासी ग्राम व पोस्ट अरगूपुर कलाँ थाना शाहगंज जनपद जौनपुर द्वारा खुद की बेटी नाजमा उम्र करीब 24 वर्ष को उसके पति व सास ससुर द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने व प्रताड़ना से तंग आकर प्राण त्याग देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिस पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 182/25 धारा 85/80(2) बी0एन0एस0 व ¾ डीपी एक्ट थाना खुटहन जनपद जौनपुर बनाम 1.रहीम पुत्र मोबीन (पति )2. नुशत पत्नी मोबीन (सास) 3. मोबीन पुत्र नन्हकू ( ससूर) निवासीगण ग्राम नगवा थाना खुटहन जौनपुर पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 07.07.2025 को उ0नि0महेन्द्र यादव मय हमराह का0 रामदेव का0 प्रदीप कुमार म0हे0का0 कुसुम ओझा के मुखवीर खास की सूचना पर अभियुक्तगण 1.रहीम पुत्र मोबीन (पति ) 2. नुशरत पत्नी मोबीन (सास)
3. मोबीन पुत्र नन्हकू ( ससूर) निवासीगण ग्राम नगवा थाना खुटहन जनपद जौनपुर को गोसाईपुर नहर पुलिया से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर लाकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरणः-
रहीम शेख पुत्र मोबीन शेख निवासी नगवाँ थाना खुटहन जनपद जनपुर उम्र करीब 25 वर्ष द्वारा बताया गया कि मैं अपने माता पिता से करीब एक महीना से अलग रहता था। मेरे माँ बाप से हम लोगों का कोई मतलब नहीं था। दिनांक-04.7.2025 को मैं अपनी बच्ची आलिया का दवा लेने सुल्तानपुर गया था वापस आने पर मुझको बुखार चढ़ा हुआ था इसलिये मैं गोसाईपुर डाक्टर रामजी के यहाँ दवा लेने चला गया । उस समय करीब तीन-साढ़े तीन बज रहा था। डाक्टर साहब मुझको दवा दिये और मैं वापस घर पर आया । घर आकर मैं अपनी पत्नी नजमा को बुलाया लेकिन घर का दरवाजा बन्द था, घर के अन्दर से कोई आवाज नहीं आ रहा था । जब कोई जवाब नहीं आया तो मैं घर के बगल बने मुक्के से झांका तो देखा कि मेरी पत्नी फाँसी लगायी थी । मैं तुरन्त दरवाजा पैर से मारकर तोड़ दिया। अन्दर देखा कि मेरी पत्नी नजमा बेड के ऊपर पंखे के बगल में लगे बाँस में दुपट्टे से फाँसी लगाई है। मैं तुरन्त बेड पर चढ़कर दुपट्टा खोलकर अपनी पत्नी नजमा को नीचे उतार लिया। मौके पर देखा कि नजमा की सांस नहीं चल रही थी। फिर प्रधान चाचा को फोन किया तो वो बोले कि मैं आ रहा हूँ । उसके बाद थाना खुटहन की पुलिस आयी और कार्यवाही की। मैंने अपनी पत्नी को दहेज के लिये कभी भी प्रताड़ित नहीं किया था ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1.रहीम पुत्र मोबीन (पति ) निवासी ग्राम नगवा थाना खुटहन जनपद जौनपुर
2. नुशरत पत्नी मोबीन (सास) निवासी ग्राम नगवा थाना खुटहन जनपद जौनपुर
3. मोबीन पुत्र नन्हकू ( ससूर) निवासी ग्राम नगवा थाना खुटहन जनपद जौनपुर
आपराधिक इतिहास अभियुक्त –
1. मु0अ0सं0 182/25 धारा 85/80(2) बी0एन0एस0 व ¾ डीपी एक्ट थाना खुटहन जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक श्री मुन्नाराम धूसिया थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0महेन्द्र यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
3.का0प्रदीप कुमार, का0 रामदेव, म0हे0का0 कुसुम ओझा थाना खुटहन जनपद जौनपुर।