Bueauro,

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखीमपुर में तेंदुए से लड़ने वाले साहसी मजदूर मिही लाल गौतम को लखनऊ में किया सम्मानित
लखनऊ / लखीमपुर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में लखीमपुर में तेंदुए से लड़ने वाले साहसी मजदूर मिही लाल गौतम को बुलाकर सम्मानित किया।
घटना 24 जून 2025 की है जब मिही लाल ग्राम सभा बबुरी भट्ठे पर गये थे और वहां छुपे तेदुएं ने उस पर अचानक हमला कर दिया।
गौतम का कहना था कि उसके सामने जीवनमरण का प्रश्न था उसने फिर तेंदुए से भिड़ जाना ही ठीक समझा।
अखिलेश यादव ने मिही लाल गौतम को 2 लाख रुपये का चेक देकर राज्य सरकार से भी आर्थिक मदद किये जाने की मांग की।
गौतम की पत्नी पुष्पा देवी, बेटा संजय कुमार और भांजा राजेश कुमार ने भी साथ में अखिलेश यादव से भेंट की।
परिवार ग्राम गिरधारी पुरवा जुगनूपरु विधानसभा धौरहरा निवासी है।