पुलिस अधीक्षक ने पुलिस चौकी कस्बा खेतासरा का किया उद्घाटन

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस चौकी कस्बा खेतासरा का किया उद्घाटन

जौनपुर ।पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा थाना खेतासराय अन्तर्गत बन कर तैयार हुए “पुलिस चौकी कस्बा खेतासराय” का उद्घाटन किया गया,तत्पश्चात महोदय द्वारा सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी, साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारीगण को भी सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया । इस मौके पर श्री आयुश श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री अजीत सिंह चौहान क्षेत्राधिकारी शाहगंज, थानाध्यक्ष खेतासराय व थाना क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्ति, पत्रकार बंधु व थाना स्थानीय के पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *