आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,



यातायात पुलिस व सम्भागीय परिवहन विभाग की यातायत नियमो का पालन न करने वालो के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही
यातायात पुलिस व सम्भागीय परिवहन विभाग जौनपुर की संयुक्त टीम द्वारा यातायत नियमो का पालन न करने वालो के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही।
यातायात विभाग व परिवहन विभाग के संयुक्त टीम बनाकर दिनांकः03.07.2025 को जौनपुर में स्कूली बसो के विरुद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें मानक के अनुरुप बसों के खिड़की, जाली, आपातकालीन द्वार की स्थिति, वाहन का रख- रखाव, यातायात नियमों के पालन, वाहन के समस्त प्रपत्र जैसे-आर0सी0, फिटनेस, बिमा, ड्राइवर का डी0एल0 तथा सीट से अधिक बच्चे तो नही बैठाये गये है, की जाँच की गयी । जिसमें इनके विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए 182 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 34 वाहन का चालान व 02 वाहन के विरुद्ध सीज की कार्यवाही की गयी ।