आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना का खुलासा, संतुष्ट होकर वादी ने पुलिस की प्रशंसा करते हुए दिया धन्यवाद
थाना लाइन बाजार, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा श्री नन्द किशोर सिंह पुत्र स्व0 भृगुनाथ सिंह निवासी यू0पी0 सिंह कालोनी के साथ हुई लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया, उक्त कार्यवाही से संतुष्ट होकर वादी मुकदमा श्री नन्द किशोर सिंह द्वारा पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया।