माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक रिलीज,फिल्म की पहली झलक आते ही फैंस हुए इमोशनल

ब्यूरो,

माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक रिलीज,फिल्म की पहली झलक आते ही फैंस हुए इमोशनल

माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण, सनी देओल हनुमान और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं।

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक वीडियो आखिरकार दर्शकों के सामने आ गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। जैसे ही फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई और फैंस ने फिल्म के विजुअल्स और स्टारकास्ट की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए।

3 जुलाई के दिन 3 मिनट का इंट्रोडक्शन वीडियो रिलीज किया गया है। ये वीडियो बड़ी-बड़ी फिल्मों के ट्रेलर जैसा ही है। इस वीडियो में रामायण की कहानी के कुछ बेहद खूबसूरत और भव्य दृश्य दिखाए गए हैं, जिनमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी की केमिस्ट्री, यश का दमदार लुक और शानदार वीएफएक्स शामिल है।

स्टारकास्ट

-रणबीर कपूर: भगवान राम

-साई पल्लवी: माता सीता

-यश: रावण

-रवि दुबे: लक्ष्मण

फिल्म की पहली झलक आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर #JaiShriRam ट्रेंड करना शुरू कर दिया। लोग रणबीर कपूर के लुक, साई पल्लवी की मासूमियत और यश के रावण अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि वे ये वीडियो देखकर इमोशनल हो गए हैं। बता दें, ‘रामायण’ दिवाली 2026 पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *