आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

पॉलीथिन और प्लास्टिक बैग में रखी हुई वस्तुओं को प्रतिबंधित करने की मांग: धीरेश श्रीवास्तव
हरिद्वार, ऋषिकेश, वाराणसी,अयोध्या और प्रयागराज में पॉलीथिन, प्लास्टिक निर्मित वस्तुओ को प्रतिबंधित किया जाय – श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज स्वाभिमान पार्टी
प्रयागराज। श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेश श्रीवास्तव ने हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज में पॉलीथिन और प्लास्टिक बैग में रखी हुई वस्तुओं को प्रतिबंधित करने की मांग की है उन्होंने सरकार से तत्काल प्रभाव से प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि श्री चित्रगुप्त जी महाराज जी समाज स्वाभिमान पार्टी अपने तीर्थस्थलों को प्लास्टिक मुक्त करना चाहती है और सरकार से इस संबंध में सख्त कदम उठाने की मांग करती है।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रदूषण नियंत्रण के अंतरराष्ट्रीय मानकों को अविलंब लागू करने की मांग करती है।