दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने की आत्महत्या, 2007 से 2010 तक संभाली थी जिम्मेदारी

ब्यूरो,

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने की आत्महत्या, 2007 से 2010 तक संभाली थी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और 1975 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राकेश मेहता का निधन हो गया। उन्होंने नोएडा के सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव रविवार दोपहर बरामद हुआ। सोमवार को लोधी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
राकेश मेहता 2007 से नवंबर 2010 तक दिल्ली के मुख्य सचिव रहे। राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान दिल्ली के प्रशासन में उनकी अहम भूमिका रही। तीन दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने दिल्ली सरकार और नगर निगम में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।
सहकर्मियों और नेताओं ने उन्हें कुशल प्रशासक बताते हुए याद किया। बिजली के निजीकरण, संपत्ति कर आकलन में सुधार और ब्लू लाइन बसों को हटाकर लो-फ्लोर बसें शुरू करने की योजना में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली और पूर्व मुख्य सचिव रमेश नेगी ने भी उनके प्रशासनिक योगदान को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *