आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,
आईटी एक्ट से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा 376 भादवि व 67 आईटी एक्ट से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर जरिये प्रा0 पत्र अवगत कराया कि, मोनू पुत्र रामजनक निवासी ग्राम कस्तुरीपुर (तरियारी), थाना केराकत, तहसील केराकत, जिला जौनपुर करीब 4 वर्ष पूर्व प्रार्थिनी से मिला था धीरे धीरे उनसे प्रार्थिनी को शादी करने का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फांस लिया और जौनपुर के एक होटल में लेजाकर जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध स्थापित कर लिया और चोरी से उसका फोटो और विडियों बना लिया और उसी के बल पर प्रार्थिनी को डरा धमका कर जबरदस्ती बारबार शारीरिक सम्बन्ध स्थापित करता था। प्रार्थिनी के पिता ने प्रार्थिनी की शादी तय कर दिया तो, वह प्रार्थिनी व प्रार्थिनी के परिवार को शादी तोड़ने के लिए धमकाना शुरू कर दिया। प्रार्थिनी के पिता ने डर कर सूरत में प्रार्थिनी को मौसा के यहां शादी करने का निर्णय लिया। प्रार्थिनी द्वारा शादी तोड़ने से इन्कार करने पर उक्त मोनू पुत्र रामजनक ने प्राथिनी के होने वाले पति को फोन पर दिनांक 04.05.2025 को झूठ गलत व अनापसनाप वाट्सप चैट करते हुए प्रार्थिनी की फोटो व अश्लील विडियों भेज दिया। जिसके कारण 7 जून को प्रार्थिनी की होने वाली शादी टूट गयी। जिसके संबंध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 166/2025 धारा 376/366/506 आई.पी.सी. व 67 आई.टी. एक्ट पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
प्र0नि0 केराकत के नेतृत्व में थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 166/2025 धारा 376/366/506 आई.पी.सी. व 67 आई.टी. एक्ट से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त मोनू पुत्र रामजनक निवासी ग्राम कस्तुरीपुर तरियारी थाना केराकत जिला जौनपुर को मुखबीर की सूचना के आधार पर नई बाजार तिराहे से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 166/2025 धारा 376/366/506 आई.पी.सी. व 67 आई.टी. एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.मोनू पुत्र रामजनक निवासी ग्राम कस्तुरीपुर तरियारी थाना केराकत जिला जौनपुर ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.अपराध विजय शंकर यादव थाना केराकत जनपद जौनपुर ।
2.हे0का0 कृष्णदत्त शुक्ला थाना केराकत जनपद जौनपुर ।
3.हे0का0 संजय यादव तृतीय थाना केराकत जनपद जौनपुर ।