आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

सपाईयों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
2027 में मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प, किया पौधरोपण
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा में संसदीय दल के नेता अखिलेश यादव का 52 वाँ जन्मदिन समारोह पूर्वक नगर के एक होटल में हर्षोल्लास पूर्वक केक काट कर मनाया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने 2027 में पीडीए सरकार बनाने व अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प सपा साथियों संग लिया।
कार्यक्रम को विधायक तूफानी सरोज, विधायक डॉ रागिनी सोनकर, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, डॉ अवधनाथ पाल, दीपचंद राम, सुशील दुबे आदि ने संबोधित किया।
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं पार्टीजनों ने गौरव शिक्षण संस्थान, एवं प्राथमिक विद्यालय बहोरा का पूरा विकास खंड धर्मापुर में वृक्षारोपण किया।
इस मौके पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, डा सभाजीत यादव, रमापति यादव, जयंती यादव राजेश यादव, सैयद आरिफ, कलीम अहमद, पूनम मौर्य, श्यामबहादुर पाल, जितेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, डॉ सरफराज़, नेपाल यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, आलोक त्रिपाठी लकी, रत्नाकर चौबे, लाल मोहम्मद राईनी, श्रवण जायसवाल, दिनेश यादव फौजी,संजीव साहू, रुखसार अहमद, गुलाब यादव, कपिलदेव यादव, महावीर यादव, डॉ अमित यादव, अनिल यादव, सोनी यादव,सोनी सेठ, जयहिंद यादव प्रधान, श्यामनारायण बिंद, वीरेंद्र यादव, नीरज पहलवान, रामू मौर्य, नंदलाल यादव, निज़ामुद्दीन अंसारी, आनंद गुप्ता, गुड्डू सोनकर, दिलीप प्रजापति, राहुल त्रिपाठी, धर्मेंद्र सोनकर, डॉ जंगबहादुर यादव, पवन कुमार मंडल, कमालुद्दीन अंसारी, राजा नवाब, कमाल आज़मी, उमेश यादव, प्रदीप पाल, अरविंद यादव, वीरू यादव, गौरव यादव, संदीप यादव, प्रमोद जायसवाल, धर्मेंद्र यादव, अलमास सिद्दीकी, शेखर साहू, अरशद अंसारी, राम अभिलाष यादव मुन्ना यादव सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।