ब्यूरो,
सीडीएस चौहान अब तीनों सेनाओं के लिए दे सकेंगे आदेश
New Delhi…
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान अब तीनों सेनाओं के लिए आदेश जारी कर सकेंगे. सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें इसके लिए अधिकृत किया है.
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह कदम सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच अधिक तालमेल और संयुक्तता के लिए उठाया गया है. मंगलवार को जारी आदेश में प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, अतिरेक को समाप्त करने और क्रॉस-सर्विस सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया गया. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह पहल तीनों सेनाओं में बेहतर पारदर्शिता, समन्वय और प्रशासनिक दक्षता की नींव रखेगी।. यह एकजुटता और एकीकरण के एक नए युग की शुरुआत का भी प्रतीक है…