ब्यूरो,
ट्रेन में सफर करना होगा महंगा
New Delhi…
ट्रेन में सफर करना अब महंगा होने वाला है. भारतीय रेलवे अब एसी श्रेणी का किराया दो पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाने जा रहा है. अन्य श्रेणियों के किराये भी बढ़ सकते हैं. मगर उपनगरीय रेल के टिकट और मासिक टिकट (एमएसटी) महंगे नहीं होंगे.
एक वरिष्ठ रेल अधिकारी ने बताया कि पैसेंजर ट्रेनों की द्वितीय श्रेणी में यात्रा करने वालों के लिए 500 किलोमीटर तक का किराया पहले जितना ही होगा. उसके बाद हर किलोमीटर पर आधा पैसा बढ़ जाएगा. मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के सभी गैर वातानुकूलित श्रेणी के लिए किराया एक पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ सकता है…