Bueauro,
कतर की राजधानी दोहा में अमेरिकी बेस पर ईरान का बड़ा हमला, सऊदी अरब ने भी अपना एयर स्पेस बंद किया
दोहा. कतर की राजधानी दोहा में अमेरिकी बेस पर ईरान का बड़ा हमला। ईरान ने दोहा में एक-दो नहीं 10 मिसाइलें दागी। दोहा में अमरीकी बेस पर धमाके सुने गए। ईरान ने इराक में भी अमरीका के सैन्य ठिकाने पर हमला किया। ईरान के मिसाइल हमलों को देखते हुए कतर के साथ ही सऊदी अरब ने भी अपना एयर स्पेस बंद किया। ईरान के जवाबी हमले पर अमरीका की नजर, अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ व रक्षा सचिव वार रूम में डटे। दोहा में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव किया गया। ईरान के जवाबी हमलों से मिडिल ईस्ट के हालात हुए नाजुक।