बहराइच में  तेंदुए की दहशत, बरामदे में सो रहे बुजुर्ग पर किया हमला

ब्यूरो,

बहराइच में  तेंदुए की दहशत, बरामदे में सो रहे बुजुर्ग पर किया हमला

तेंदुआ और भेड़ियों के हमले से परेशान यूपी का बहराइच एक बार फिर दहशत में है। सोमवार को एक बार फिर तेंदुएं ने यहां के गांव में हमला बोल दिया। बरामदे में सोए बुजुर्ग को बुरी तरह घायल कर दिया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक बार फिर तेंदुए की दहशत फैली हुई है। यहां पर कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में तेंदुए के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की सुबह सुजौली रेंज में स्थित ग्राम पंचायत रमपुरवा में घर के बरामदे में सो रहे एक बुजुर्ग पर तेंदुए ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जागे परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया, जिससे बुजुर्ग की जान बच गई। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पांच दिन पहले भी चहलवा गांव में खेत में काम कर रहे रामू नामक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। साथ में मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर उसकी जान बच सकी थी।

रामपुर बनकटी गांव में सोमवार की सुबह घर में सो रहे बलदेव सिंह (70) पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। चीख सुनकर जागे परिजन और ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ उन्हें छोड़कर जंगल में भाग गया। हमले में बुजुर्ग के हाथ में चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है और तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

इससे पहले मई में सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुजौली ग्राम पंचायत के मजरा अयोध्यापुरवा में तेंदुआ पकड़ा गया था। महिला की जान लेने के बाद वह शिकार के लिए वापस लौटा तो पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की टीम, कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज के अयोध्यापुरवा मेंतेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार जुटी हुई थी। उसे कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय लाया गया है। बताया गया कि वह मादा तेंदुआ है और उसका वजन 45 किलोग्राम है। इसके अलाव भेड़िए की भी लगातार दहशत यहां बनी रही। कई भेड़ियों को पकड़ा भी गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *