ब्यूरो,

अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, ट्रंप ने किया पुष्टि –तीन न्यूक्लियर साइट्स पर गिराए हजारों बम.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों — Fordow, Natanz और Esfahan — पर सफलतापूर्वक हवाई हमला किया है.
ट्रंप के मुताबिक, “Fordow साइट पर बमों की पूरी खेप गिराई गई. सभी अमेरिकी विमान अब ईरानी एयरस्पेस से बाहर सुरक्षित लौट रहे हैं.”
उन्होंने इसे अमेरिकी सेना की महानता करार देते हुए कहा, “दुनिया में ऐसा कोई सैन्य बल नहीं है जो यह कर सकता था.”
ट्रंप ने अंत में कहा “अब शांति का समय है.”…