पानी की सप्लाई में बदबू और गंदगी
आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,
जौनपुर। पानी की सप्लाई में बदबू आने की शिकायत नगर के अहमदखां मंडी ,चांदमारी के कालोनी वासियों ने की है।
बताया जाता है कि चांदमारी में नगर पालिका परिषद का ट्यूबवेल लगा है जिससे कालोनियों में पानी सप्लाई होता है कालोनी के लोगों का कहना है कि गंदा बदबूदार पानी आ रहा है। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि साफ पानी की सप्लाई सुनिश्चित करें।