केरल तट के पास जहाज में लगी आग; नौसेना का बचाव अभियान जारी

ब्यूरो,

केरल तट के पास जहाज में लगी आग; नौसेना का बचाव अभियान जारी

केरल: रक्षा विभाग के मुताबिक केरल तट के पास सिंगापुर के एक जहाज में आग लगने की सूचना मिली है। नौ सेना और तटरक्षक बलों ने क्रू के 18 सदस्यों को बचा लिया है, जबकि चार लापता बताए जा रहे हैं।

केरल तट के पास सिंगापुर के एक जहाज में आग लग गई है। जानकारी मिलते ही भारतीय तट रक्षक बलों और नौसेना ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक एक कंटेनर जहाज में धमाके की सूचना मिली थी, जिसके बाद हमारी तरफ से बचाव अभियान शुरू किया गया है। फिलहाल चालक दल के 22 सदस्यों में से 18 को बचाया जा चुका है, जबकि बाकी लापता बताए जा रहे हैं। उन्होंने जहाज छोड़ दिया है और वह भारतीय बलों के साथ सुरक्षित हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रक्षा मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक केरल के कोझिकोड जिले में बेपोर से लगभग 78 समुद्री मील दूर सिंगापुर के झंड़े वाले जहाज में धमाके की सूचना मिली थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय तटरक्षक जहाज सचेत, अर्नवेश, समुद्र प्रहरी, अभिनव राजदूत और सी-144 इस बचाव अभियान का हिस्सा है। अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना का शिकार हुआ यह जहाज एमवी वान है, शुरुआती जानकारी में धमाके का जिक्र था, लेकिन बाद में पता चला कि वहाँ पर आग लगने की घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि हमारे पास यह सूचना सबसे पहले 10:30 पर मुंबई के समुद्री केंद्र द्वारा कोच्चि को दी गई थी। तभी से हमने बचाव अभियान शुरू कर दिया था।

अधिकारियों के मुताबिक यह जहाज सात जून को कोलंबो से मुंबई के लिए रवाना हुआ था और इसके 10 जून को मुंबई तट पर पहुंचने की उम्मीद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *