ब्यूरो,

हनीमून ट्रिप पर गये दम्पत्ति में पति राजा रघुवंशी की रहस्यमय हत्या के 17 दिन बाद लापता पत्नी सोनम रघुवंशी यूपी के जिला गाजीपुर में एक ढाबे के पास बदहवास हालत में मिली, हॉस्पिटल में भर्ती
इंदौर (मप्र) से शिलांग (मेघालय) में हनीमून ट्रिप पर गये दम्पत्ति में पति राजा रघुवंशी की रहस्यमय हत्या के बाद 17 दिन से लापता पत्नी सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर में मिली है. वो एक ढाबे के पास बदहवास हालत में मिली है. पुलिस ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया है.
सोनम से पूछताछ में पता चलेगा कि उस के साथ हुआ क्या था और वो शीलंग से यहाँ कैसे पहुंची..
20 मई को इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून ट्रिप पर शिलांग गए थे. रहस्यमय परिस्थितियों में दोनों लापता हो गये थे. 2 जून को राजा का शव मेघालय की एक गहरी खाई में पाया गया.
सोनम तभी से लापता थी…