Bueauro,

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने एक शीर्ष गोदी चैनल की “न्यूज़ एंकर” द्वारा भेदभाव व अपमानजनक व्यवहार की शिकायत का लिया संज्ञान
New Delhi…
सूचना प्रसारण मंत्रालय ने एक शीर्ष गोदी चैनल की “न्यूज़ एंकर” द्वारा सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं में खुला भेदभाव व विपक्ष के नेताओं के प्रति अपमानजनक व्यवहार की शिकायत का संज्ञान लिया.
सूचना प्रसारण मंत्रालय ने चैनल टीवी रुल में कार्यवाही व प्रोग्राम की CD मंत्रालय को भेजने के निर्देश दिये.
इस प्रकरण की शिकायत आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने की थी.
अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा था कि “न्यूज़ 18” हिंदी चैनल की न्यूज़ एंकर रुबिका द्वारा न्यूज़ एंकर के रूप में सत्ता दल तथा विपक्ष के नेताओं के बीच स्पष्ट रूप से भेदभावपूर्ण कार्य व्यवहार किया जाता है. साथ ही उनके द्वारा विपक्षी दल के कई नेताओं के साथ अत्यंत अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया गया.
उन्होंने कहा था कि न्यूज़ एंकर का पद अत्यंत जिम्मेदारी का है, जो संबंधित न्यूज़ चैनल के साथ व्यापक लोकगीत और राष्ट्र की प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करता है. ऐसे पद पर भेदभावपूर्ण कार्य व्यवहार किसी भी प्रकार से स्वीकार्य नहीं है. अतः उन्होंने व्यापक लोकहित में रुबिका लियाकत को तत्काल पद से हटाने की मांग की थी…