अब्बास अंसारी की विधायकी समाप्त करने को लेकर  बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

ब्यूरो,

अब्बास अंसारी की विधायकी समाप्त करने को लेकर  बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

Lucknow…

अब्बास अंसारी की विधायकी समाप्त करने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान –
अखिलेश ने कहा कि जो लोग मेरा डीएनए पूछ रहे है, उनकी सदस्यता क्यों नहीं जाती है !
अखिलेश ने कहा, ”अब्बास अंसारी की सदस्यता जानबूझकर ली गई है. सरकार ने जानबूझकर किया है. और इन्हीं स्टेटमेंट पर अगर किसी की सदस्यता ली जा सकती है. तो इनके सरकार में बैठे हुए लोग क्या बोल रहे है ? क्या मेरा DNA याद दिलाएंगे ये लोग. क्या समाजवादियों का DNA पूछेंगे. जितनों ने DNA की बात की है उनकी सदस्यता क्यों नहीं लेते हैं जज लोग.”.

जनगणना को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि, ”समाजवादी लोग बिल्कुल निष्पक्ष होकर जनगणना कराएंगे. ये इसलिए तारीख तय हुई है जिससे पीडीए सरकार बन जाएगी. और पीडीए के लोग मिलकर के अपनी जाति-जनगणना करा लेंगे.”.

पेपर लीक मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, “बड़े पैमाने पर छात्र नौकरियों को लेकर के धरने पर बैठे हुए है. कोई सुनवाई नहीं है सरकार में. विज्ञापन निकला और कुछ देर बाद विज्ञापन डिलीट कर दिया गया. बताओं पेपर लीक की सिल्वर जुबली मन रही है इनकी. कोई कल्पना कर सकता है. पेपर लीक की क्वार्टर सेंचुरी लग चुकी है. अब तक.”…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *