पैथालॉजी लैब संचालक की हार्ट अटैक से मौत , सदमे में गई पत्नी की भी जान

ब्यूरो,

पैथालॉजी लैब संचालक की हार्ट अटैक से मौत , सदमे में गई पत्नी की भी जान

रायबरेली में एक पैथालॉजी लैब संचालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं, इस मौत का सदमा उनकी पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाईं और कुछ घंटे में उनकी भी मौत हो गई। दंपति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

यूपी के रायबरेली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पैथालॉजी लैब संचालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस मौत का सदमा उनकी पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाईं और कुछ घंटे में उनकी भी मौत हो गई। दंपति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पति-पत्नी की मौत एक साथ मौत की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

शहर के जवाहर विहार कॉलोनी निवासी 44 साल के आशुतोष शहर सिंह हाथी पार्क के पास डायग्नो लैब चलाते थे। बुधवार तड़के आशुतोष सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पति की मौत का सदमा पत्नी महक सिंह बर्दाश्त नहीं कर पाई। रोते बिलखते वह बेहोश हो गई और उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें शहर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। कुछ देर तक चले इलाज के बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। महज कुछ घंटे के अंदर पति-पत्नी की मौत से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी 14 साल की अनिका सिंह के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। उसका रो रोकर बुरा हाल है। आशुतोष सिंह के भाई अमित सिंह भी पुलिस लाइन चौराहे पर पैथालॉजी लैब चलाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *