रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे एलन मस्क के पिता 

ब्यूरो,

रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे एलन मस्क के पिता 

अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार दोपहर अपने परिवार के साथ श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन के लिये अयोध्या पहुंचे। उधर, राम मंदिर में मंगलवार से शुरू हुए राम दरबार और शेषावतार मंदिर सहित परकोटा के छह मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

 अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क बुधवार दोपहर अपने परिवार के साथ श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन के लिये अयोध्या पहुंचे। दोपहर करीब ढाई बजे महर्षि बाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे जहां उनका स्वागत जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों और हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास ने किया। मस्क अपनी बेटी के साथ अपने निजी विमान से अयोध्या आये हैं। एयरपोर्ट से मस्क का काफिला रामजन्मभूमि की ओर रवाना हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *