ब्यूरो,

बुजुर्ग महिला को दौड़ाकर बीच सड़क पर मारी गोली
यूपी के हरदोई जिले में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हिस्ट्रीशीटर ने बुजुर्ग महिला को दौड़ाकर बीच सड़क पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई।
यूपी के हरदोई जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ईश्वरापुर के बाजार में खोया बेचने आई बुजुर्ग महिला को हिस्ट्रीशीटर ने दौड़ाकर बीच सड़क पर गोली मार दी। उसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। आरोपित हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।